इनर व्हील क्लब प्रयागराज की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुषमा अग्रवाल की मौजूदगी मे इनर व्हील क्लब दुद्धी के विजिट कार्यक्रम का हुआ

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। इनर व्हील क्लब प्रयागराज की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुषमा अग्रवाल की मौजूदगी मे गोविंदपुर आश्रम छात्रावास परिसर मे विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता इनरव्हील क्लब दुद्धी की प्रेसिडेंट अमिता वर्मा ने किया । जिसमें इनर व्हील क्लब की सदस्य के अलावा अन्य सोशल महिलाएं / पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुषमा अग्रवाल ने इनर व्हील क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दुद्धी इनर व्हील क्लब के कार्य बहुत अच्छे है। क्लब की सभी महिला सदस्यों ने बड़ी मेहनत और लगन से गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों और पीड़ित परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके दुख सुख में भागीदार बनकर इनर व्हील क्लब का नाम क्षेत्र और जनपद के साथ अन्य जिलों मे फैल रही है , जिसके लिए क्लब की सभी सदस्य बधाई की पात्र हैं । उन्होंने कहा कि इसी तरह से सभी क्लब की सदस्य काम करें तो आने वाले दिनों में इनर व्हील क्लब का नाम पूरे देश और विदेशों मे अच्छे कार्य के लिए प्रशंसनीय होगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी इनर व्हील क्लब देश से लेकर विदेश तक सोशल वर्क के नाम से जाना जाता है और हर गरीब जरूरतमंद लोगों को क्लब के द्वारा सहयोग प्रदान कर उन्हें स्वालांबन करते हुए जीवन मे गुणकारी कार्यों के लिए प्रेरित कर प्रोत्साहित करता है। इनर व्हील क्लब दुद्धी के द्वारा क्षेत्र के आसपास के टीवी के पांच मरीजों को गोद लिया है जो प्रशंसनीय कार्य है उनके सेहत का ख्याल रखते हुए उनकी दवाइयां और भोजन सामग्री उपलब्ध कराकर इनर व्हील क्लब उनके जीवन को स्वस्थ बनाकर उनका स्वालंब करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां की क्लब खेलकूद और रंगोली प्रतियोगिता के अलावा गरीब मरीजों के बच्चों व अन्य जरूरतमंद लोगों की क्लब द्वारा सेवाएं प्रदान कर उनके लिए कार्य करती है जो एक सुखद अनुभव होता है। उन्होंने स्थानीय सभी इनर व्हील क्लब के सदस्यों को आगामी महीने में लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की आमंत्रित किया है। इस दौरान टीवी के पांच मरीजों को खाद्यान्न व अन्य सामग्री उनको निशुल्क उपलब्ध क्लब के द्वारा कराया गया। क्लब के द्वारा क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले गोविंदपुर आश्रम की अनीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आश्रम की महिला ने बाल विवाह रोकने में सराहनीय कदम और भूमिका निभाया था। क्लब के द्वारा आश्रम परिसर में कार्तिक मास में आवला पेड़ के नीचे बने भोजन का सामूहिक सभी लोगों ने भोजन किया। इनर व्हील क्लब के सचिव श्रीमती लीना जायसवाल ने कार्यक्रम में क्लब का पूरा लेखा-जोखा और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रेसिडेंट अमिता बर्मा लीना जायसवाल राखी जायसवाल मनोरमा जायसवाल चिंता देवी माधवी आभा तारा जायसवाल रविंद्र जायसवाल चित्रांगत दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment