दो दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित डी एस पब्लिक स्कूल मारकुंडी अवयी के प्रागंण में दो दिवसीय वार्षिक खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल सम्पन्न किया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर कैलाश नाथ प्रजापति, एवं जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील कुमार गोड़ जी के व्दारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों व्दारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के पश्चात खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लम्बी दौड़,कबड्डी, खोखो,वालीबाल, कैरम बोर्ड, कराडे ,बैडमिंटन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन चार ग्रुप में कराया गया।जिसमें प्रथम व्दितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि व्दारा पुरस्कृत किया है।सभी सकुशल कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरज कुमार प्रजापति के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द,आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष रविकांत, किशन राज सेंसयी,प्रशांत पाण्डेय, एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक बच्चों समेत अभिभावक अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment