छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्ध्य

---Advertisement---

 

पूरे छठ घाट को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया है

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर छोटी-बड़ी चीजों पर रहेगी नजर

अशोक मद्देशिया

चोपन/ सोनभद्र – आस्था के महापर्व छठ पूजा पर वैसे तो नगर पंचायत द्वारा हर वर्ष बड़े ही लगन और परिश्रम से छठ घाट को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में जी जान से लगी रहती है परन्तु इस वर्ष और भी बेहद आकर्षक ढंग से पूरे छठ घाट को साफ-सुथरा कर सजाया और संवारा गया है रात्रि में देखने पर ऐसा लगा रहा है जैसे असंख्य तारे जमीं पर उतर आए हैं | बताते चलें कि शुक्रवार की देर शाम में जहां अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पूरे छठ घाट का बारीकी से निरीक्षण कर मौके पर मौजूद चेयरमैन उस्मान अली से तैयारियों की बबात पूरी जानकारी लिये तो वहीं शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने भी पहुंच कर पूरे छठ पर भ्रमण कर व्यवस्था को देख जमकर तारीफ किया काफी उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा बहुत ही सुन्दर और आकर्षक व्यवस्था की गई है व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये इसका विषेश रूप से ध्यान दिया गया है उन्होंने चेयरमैन उस्मान अली सहित पूरे नगर पंचायत के कर्मियों को धन्यवाद दिया | गौरतलब है कि चोपन सोननदी के पावन तट पर स्थित छठ घाट पर नगर पंचायत द्वारा बिते कई दिनों से छठ पूजा को लेकर साफ सफाई से लेते हुए पूरे छठ घाट को सजाने संवारने में जुटे हैं जहां रविवार को व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को पहला अर्ध‌‌‌ देंगे तथा रविवार की भोर यानी सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर इस महान कठिन व्रत को सम्पन्न करेंगे | इस दौरान राजा मिश्रा,संजीव तिवारी, डॉ नागेश्वर दूबे, सुनील सिंह, दिव्य विकास सिंह, सलीम कुरैशी, रामपरिखा विश्वकर्मा, राकेश विंद, राधारमण पाण्डेय, बंटीं सिंह, रिजवान अहमद , लिपिक अंकित पाण्डेय, मनोज शुक्ला सहित अन्य लोग बाग मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment