नगर पंचायत के नाली अन्य स्थानों पे कूड़ा बीनने व भिक्षावृत्ति के सहारे बचपन खोजते गरीब नौनिहाल, जिनके हाथों में पेन और किताब होना चाहिए।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। इन दिनों पूरे नगर के कोने-कोने में कबाड़ बीनने वाले और भीख मांगने वाले नाबालिग बच्चे देखे जा सकते हैं सर्वप्रथम इसके लिए दोषी इनके गैर जिम्मेदार माता-पिता है और बाल श्रम विभाग जो अपने नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते हुए सिर्फ कागजी फार्मेल्टी करके मस्त हैं।
आजादी का लगभग (74) वा वर्ष चल रहा हैं, लेकिन देश के बदहाली वाली सुरतेहाल अभी तक पूर्ण रूप से नहीं बदली। जिसके लिए प्रधानमंत्री के आहवान पर पूरे देश आजादी का जगह- जगह ओर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो चोपन से सटे गांव पटवध और मध्य प्रदेश ट्रेन से बहुत सारे भिक्षा मांगने वाले भिक्षु परिवार और बच्चों सहित भारी संख्या में प्रतिदिन भीक्षा मांगने आते हैं और अपने बच्चों को मांगने और कूड़ा बीनने में लगाकर अपने दूर से देखते रहते और शाम होते ही या तो घर चले जाते हैं या रेलवे रामलीला मैदान खाना बनाकर खाते हैं इन‌ बच्चों के माता-पिता की गलत व औछी मानसिकता से ऐ बच्चे बदहाली जीवन जीने पर मजबूर हैं जो देश और समाज के लिए बदनूमा दाग हैं। जैसे ही बस स्टैंड या होटलों के सामने छोटी वाहन,यात्री बस आकर खड़ा होता हैं वैसे ही ऐ बच्चे चार पांच की संख्या एकत्र होकर मांगने लगते हैं जिससे यात्रा करने वाले राहगीर और मार्केट के दुकानदार परेशान हो जाते हैं ऐ बच्चे इतने ट्रेंड होते हैं कि बिना भीक्षा लिए पीछा नहीं छोड़ते हैं।
स्थानीय सम्भ्रांत निवासियों ने बाल कल्याण विभाग व श्रम विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग कियाकि इन बच्चों के कार्य पर निगरानी करते हुए इनको सही स्थान पर पहुंचाया जाए और इनके पठन-पाठन की शासन द्वारा आई सुविधा को मुहैया कराते हुए समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाए जो देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना और मूल-मंत्र सबका साथ सबका विकास तभी देश की सूरते-हाल बदलेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment