अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक तस्कर को अनपरा पुलिस व आबकारी ने किया गिरफ्तार।

---Advertisement---

 अनपरा /सोनभद्र ,अवैध अंग्रेजी व देशी शराब के साथ एक तस्कर को अनपरा पुलिस व आबकारी ने किया गिरफ्तार। डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री आशीष मिश्रा के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस व आबकारी की सयुंक्त टीम द्वारा दिनांक 15.11.2023 को 48 पेटी में 410 लीटर (MC Dowells) अवैध अंग्रेजी शराब, 65 शीशी देशी शराब व 11 केन बियर बरामद कर 01 नफर अभियुक्त सुरेश जायसवाल पुत्र स्व0 रामप्रीत जायसवाल निवासी सोनवानी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत अच्छे दामों पर शराब को बेचने के लिए मैने शराब रखा था । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-199/2023 अन्तर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सुरेश जायसवाल पुत्र स्व0 रामप्रीत जायसवाल निवासी सोनवानी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण:-*
48 पेटी में 410 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 65 शीशी देशी शराब व 11 केन बियर बरामद ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
01. आबकारी निरीक्षक रविनन्दन जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
03. उ0नि0 रामजी सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 रविशंकर बिन्द, का0 अनिल कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
05. हे0का0 रोहित कुमार गहलोत, का0 धर्मेन्द्र सिंह आबकारी विभाग जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment