चोरी के सामान के साथ  एक अभियुक्त को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,

म्योरपुर /सोनभद्र  चोरी के सामान के साथ  एक अभियुक्त को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।  चोरी के प्रकरण का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में आज दिनांक 14.11.2023 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 13.11.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2023 धारा- 380,457,411 भा0द0वि0 का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित उरांव पुत्र राजेन्द्र उरांव निवासी ग्राम कटहर खुर्द वार्ड नं0 9 थाना धुरकी जिला गढवा, झारखण्ड उम्र करीब 20 वर्ष हाल पता गाड के नगर वार्ड नं0 4 रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को 24 घण्टे के अन्दर रनटोला तिराहा से गिरफ्तार कर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित शत प्रतिशत चोरी हुए सामान की बरामदगी करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
रोहित उरांव पुत्र राजेन्द्र उरांव निवासी ग्राम कटहर खुर्द वार्ड नं0 9 थाना धुरकी जिला गढवा, झारखण्ड उम्र करीब 20 वर्ष, हाल पता गाडके नगर वार्ड नं0 4 रेणुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण –*
13 अदद मोबाईल व 590 रुपये नगद बरामद ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः –*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 शाहिद यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 अहमद अली खां थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
4. का0 राजेश कुमार पासवान थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
5. का0 चालक सुधाकर सिंह थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment