अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना चोपन क्षेत्र अन्तर्गत डाला पुलिस चौकी की सीमा के ग्राम-पंचायत कोटा के टोला भवानी कटरिया में दीपावली की रात्रि (14) वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त एक किशोरी ने फांसी लगा ली।
परिजनों ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त थी रात्रि में पता नहीं चला। तब हम लोग खाना खाकर सो गए। सुबह में घर के एक व्यक्ति ने देखा कि घर कुछ दूरी पर आम के पेड़ के सहारे अन्जु पुत्री राजाराम गौड़ ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली हैं तब घर वालों को पता चला।

