राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गणित क्वीज प्रतियोगिता के छात्र-छात्रा हुए सम्मानित

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा(सोनभद्र) नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आयोजित गणित विषय की क्विज प्रतियोगिता में कुल 39 छात्र-छात्राओं नें प्रतिभाग किया।
जिसमें बी-एससी पंचम सेमेस्टर के छात्र गुलाम सरवर अंसारी नें प्रथम स्थान, बी-एससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र आर्यन चौबे ने द्वितीय स्थान, बी-एससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह क्विज प्रतियोगिता गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार व प्राध्यापक डॉ सचिन कुमार ने सम्पन्न कराया।

क्विज प्रतियोगिता में विजेता हुए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० प्रमोद कुमार नें प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता का उदेश्य छात्रों की तार्किक क्षमताए बुद्धि तथ्यों के विश्लेषण का विकास करना है। समय-समय पर यह प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment