दुद्धी मे न्यायालय के आदेश पर 1000 ली० कच्ची शराब को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे किया गया डिस्पोजल |

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी मे सिविल जज न्यायालय के आदेश पर करीब 1000 लीटर कच्ची शराब को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे डिस्पोजल कर नष्ट कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, सहायक अभियोजन अधिकारी वीरेंद्र नाथ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह की मौजूदगी मे करीब 117 डब्बों मे रखे गए कच्ची शराब को अन्यत्र जगह मे ले जाकर नष्ट कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कच्ची शराब को मुकदमे के बाद माल मालखाने मे रखा गया था | उसे नष्ट कर डिस्पोजल कर दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment