अनिल जायसवाल
डाला/सोनभद्र- नगरपंचायत के वार्ड एक मे निर्माण हो रहे नाली निर्माण से जनता छुब्ध। मानक के बिपरीत कार्य की शिकायत पर तकनीकी सहायक मौके पर आने से कतराए।
नगरपंचायत -डाला बाजार स्थित वार्ड नम्बर 1 में नाली का निर्माण मानक के विपरीत देख स्थानीय युवकों ने काम को बंद करा दिया। ऐसे में मौके पर देखा गया कि नाली में पड़े नीचे की सोलिंग में मिट्टीदार बालू में मिक्स सीमेंट का प्रयोग कर खाना पूर्ति कर दी गयी है। देखा जाय तो जिन ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा है उनके कोई भी कार्य गुणवक्ता पूर्ण नही है। लेकिन ठेकेदार व तकनीकी सहायक अरविंद कुमार की मिलीभगत नगरपंचायत को खोखला कर रही है। जिन नाली में तकनीकी सहायक के अनुसार यु मॉडल सरिया 10mm का लगाना है वही 8mm का सरिया लगा कर नाली का निर्माण करा दिया जा रहा।
इस सम्बंध में तकनीकी सहायक से गुणवक्ता पूर्ण कार्य के सम्बंध में पूछा गया तो बताया गया कि सरिया यदि 8mm है तो गलत है । डाला में रहते हुए भी मौके पर बुलाने पर आने से इनकार कर दिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार और जेई की साठ गाठ कैसी है।

