घर मे घुसे चोर को मकान मालिक ने लोगों के सहयोग पकड़़ कर पुलिस के हवाले किया ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । बीती रात विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के एक घर मे घुसकर चोरी कर रहे तीन चोरों मे से एक चोर को मकान मालिक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़़ कर पुलिस के हवाले कर दिया | जबकि दो चोर मौके से भागने मे कामयाब हो गये | पकड़े गए चोर को पुलिस थाने लाकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विंढ़मगंज के सलैयाडिह गांव मे अरविंद जायसवाल पुत्र स्वर्गीय राधे जायसवाल के मकान में बीते मंगलवार की रात्रि चोरी करने के दौरान मकान मालिक के द्वारा स्थानीय लोगों की सहयोग से एक चोर को पकड़ा गया जबकि दो चोर भागने मे सफल रहे।अरविंद जायसवाल ने बताया कि बीती रात मेरे मकान के दक्षिण की ओर बने अमृत सरोवर की ओर से तीन चोर घर में घूस कर रखे सामान की चोरी करने लगे |इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर देखा तो दो चोर बाउंड्री वॉल फांदकर भागने में सफल हो गए व तीसरा चोर भागने की फिराक में ही था कि स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया | पकड़ा गया चोर 14 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र ईश्वर बियार निवासी मुडिसिमर को घर मे काम हो रहे इलेक्ट्रॉनिक तार के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया |पकड़े़ गए चोर ने पूछने पर बताया कि उसके साथ बबलू बियार पुत्र जगदीश बियार निवासी ग्राम खजूरी दुद्धी व एक अज्ञात भी था। जिसकी तालाश मे विंढमगंज पुलिस लग गई है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment