पूर्व तथाकथित बिजली ठेकेदार का कारनामा भ्रामक खबर फैला कर बदनाम करने की कोशिश

---Advertisement---

अशफ़ाक कुरैशी,,

बीजपुर (सोनभद्र) एनटीपीसी रिहन्दनगर द्वारा पुनर्वासित कालोनियों में चल रही बिजली के मामले में एक लोकल मोबाइल पोर्टल पर चलाये गए खबर को लेकर लोगो मे उहापोह का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का मानना हैं कि इस समय जब बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं तो इस तरह की भ्रामक खबर का क्या मतलब निकाला जाय। ग्रामीण राकेश,रविन्द्र, संजय ,रानी देवी,पंकज,सोनू आदि का कहना हैं कि पिछले 8 से 10 महीनों से बिजली सप्लाई बहुत ही अच्छे से चल रही हैं हमलोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो रही हैं पहले बिजली बहुत कटती थी लेकिन अभी वह सुचारू रूप से चल रही हैं। सूत्रों की माने तो बिजली कांट्रेक्टर की आपसी लड़ाई में एक तथाकथित बदनाम बिजली ठेकेदार अपना उल्लू सीधा करने की नीयत से द्वेष बस गलत एंव भ्रामक खबर फैलाई हैं जो निंदनीय है। प्रबन्धन ऐसे भरष्ट लोगों को बिजली कांट्रैक्ट देने से बचे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment