*सीबीएसई द्वारा शिक्षकों हेतु कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन*

---Advertisement---

शक्तिनगर /सोनभद्र  सीबीएसई द्वारा शिक्षकों हेतु कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों हेतु कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ, जिसके अंतर्गत शिक्षकों को अद्यतन शिक्षा प्रणाली से अवगत कराया गया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन सुजॉय चक्रवर्ती, प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद एकेडमी, मिर्जापुर तथा सुनील दत्त त्रिपाठी, प्रधानाचार्य ओम पब्लिक स्कूल, भदोही ने ट्रेनिंग सेशन का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया। अपनी ओजस्वी शैली के माध्यम से शिक्षकों को अद्यतन तकनीकी से परिचित कराते हुए शिक्षण शैली में नवीनतम सुधार एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। बोर्ड का उद्देश्य अपडेटेड शिक्षा प्रणाली को अंगीकार कर शिक्षा-शैली को रोचक एवम् प्रभावी बनाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने ट्रेनिंग सेशन के रिसोर्स पर्सन का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार अपेक्षित है और इसके लिए हमें अपने आप को अद्यतन तकनीकी से परिचित होना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका सिसिली जॉय ने दिया तथा संचालन शिक्षिका सुखीमोल ने किया। कार्यक्रम में अपने विद्यालय के अतिरिक्त अन्य स्कूल से भी शिक्षकों ने सहभागिता की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment