जबी खान उर्फ बाबू डॉन बने 37 वे क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष व अंकुर बच्चन बने सचिव।

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी सोनभद्र
37वें अन्तर्राज्जयीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक बैठक टीसीडी ग्राउंड पर वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील जायसवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई।जिसमे जबीं खान को अध्यक्ष बनाने की संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखा गया ,बैठक में उपस्थित सभी खिलाड़ियों द्वारा सहमति जताते हुए जबीं खान उर्फ बाबू डॉन को टीसीडी का नया अध्यक्ष चुना गया और कमेटी के नए सचिव के रूप में अंकुर बच्चन का मानोनयन किया। साथ ही 37 वें अंतरराज्जीय टूर्नामेंट के लिए विजेता को नगद पचास हजार रुपये व उपविजेता को पच्चीस हजार रुपये नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। अध्यक्ष जबीं खान ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि इस बार भी पूरी टीम की सहयोग से बेहतर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक के उपरांत वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित दुद्धी टीम के सदस्यों ने माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर नये अध्यक्ष व सचिव का स्वागत किया। बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी सलीम खान, महबूब खान, गांधी खान
, पूर्व क्रिकेट टूर्नामेंट अध्यक्ष सुमित सोनी, गौरव सोनी ,रजत राज,इरफान , रितेश, गौरव सोनी, संतोष, नागेंद्र राज, धर्मेंद्र मिश्रा, सृजन,धीरज, रेहान खान, गौस मोहम्मद खान, रितेश जायसवाल, रजनीश कुमार (टीम मैनजर), सनी, धीरज,सागर, आकाश अनुराग, अयाज, निशु, अमन, ऋतिक आर्यन सहित अन्य खिलाड़ी
मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment