सड़क दुर्घटना में घायल युवक की तीन दिनों के बाद हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र।स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झारोकला गांव मे तीन दिन पुर्व सड़क दुर्घटना मे घायल एक युवक की वाराणसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी | सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा | प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र बिरझन उम्र 28 वर्ष, जो पेशे से मजदूरी का काम करता था की बीते 29 अक्टूबर की देर रात्रि एक पिकअप वाहन की टक्कर से घायल हो गया था ,सुनील अपने बाइक से कही काम से जा रहा था कि रास्ते मे घटना घट गई ,घटना में सुनील के सिर पर चोट आई थी। जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे कराकर परिजन घर ले गए थे | कल बुधवार को अचानक दर्द उभरने पर उपचार हेतु परिजन वाराणसी ले जा रहे थे कि हाथीनाला पहुँचते ही उसने दम तोड़़ दिया | जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया और रोरोकर बुरा हाल है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment