पूर्व चेयरमैन विजय जैन समेत चार लोगों की जमानत अर्जी नामंजूर, जेल भेजे गए

---Advertisement---

सोनभद्र। एक वर्ष पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उरमौरा स्थित एक होटल में घुसकर दलित कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/ एसटी एक्ट सोनभद्र एहसानुल्लाह खां की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन विजय जैन समेत चार आरोपियों की जमानत अर्जी नामंजूर कर दिया। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली में 7 सितंबर 2022 को दी तहरीर में रोहित सोनकर पुत्र बुलबुल सोनकर निवासी कम्हारी, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने आरोप लगाया था कि वह एक गरीब और दलित व्यक्ति है। वह उरामौरा स्थित एक होटल में काम करता है, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है। 6 सितंबर 2022 की रात करीब नौ बजे एक गाड़ी पर सवार होकर पूर्व चेयरमैन विजय जैन, साजिद, रजत जायसवाल तथा अब्दुल्ला खान आ गए और आते ही होटल में घुसकर उसे रिसेप्शन से खींचकर बेरहमी से गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जब उसे बचाने संदीप आया तो उसे भी ये लोग मारे पीटे। इस दौरान गाली भी दे रहे थे। इस तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और एससी/ एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। इसी मामले में 30 अक्तूबर 2023 को जमानत अर्जी दाखिल किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गंभीर प्रकृति का अपराध मानते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दिया। उसके बाद चारो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment