सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बहे लोगो में दो का शव 23 घंटे बाद बरामद

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अम्मा टोला में मंगलवार को घटित घटना में तीन लोग सोन नदी में नहाने के दौरान डूब गए जो देर रात बहुत खोज करने के बावजूद कुछ पता नहीं चल सका।
जहां बुधवार को घटना स्थल पर एमडीआरएफ की टीम पहुंचकर सोन नदी में डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही थी उसी दौरान ग्राम पंचायत पडरछ कोबिंदी खाड़ी पिपरहवा सोन नदी के दोनों छोर स्थानीय लोगों ने छः वर्षीय शिवानी, आशीष कुमार को देखा गया जिसको बाहर निकाला गया पुलिस व परिजनों को स्थानीय लोगों ने सूचना दी
जिसके उपरांत सूचना पाकर परिजन समेत चोपन थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रीम कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया।
इस संबंध में हल्का इंचार्ज त्रिभुवन राय ने बताया कि मंगलवार को डुबें तीन लोगों में शिवानी, आशीष की तलाश कर गई है और दीपक की तलाश जारी है जहां देर शाम होने के कारण एमडीआरएफ की टीम को वहीं रोक दिया गया है जो सुबह फिर से तलाश की जायेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment