चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्त को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

 शाहगंज /सोनभद्र चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्त को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।। चोरी के प्रकरण का सफल अनावरण करते हुए 02  अभियुक्तों के, कब्जे से चोरी का सामान बरामद-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे जनपद में चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आज दिनांक 01.11.2023 को थाना शाहगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. बबुन्दर पुत्र शंकर प्रसाद निवासी खजुरी कला थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष, 02. रवि कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी खजुरी कला थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर डोहरी प्राथमिक विद्यालय पुलिया थाना शाहगंज के पास से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी का सामान बरामद किया गया । जिसका विवरण निम्नवत् है-

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. बबुन्दर पुत्र शंकर प्रसाद निवासी खजुरी कला थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।
02. रवि कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी खजुरी कला थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद बैटरी, 01 अदद इन्वर्टर, एक अदद स्मार्ट टीवी, एक अदद मंगल सूत्र (पीली धातु), दो अदद कान की झाली (पीली धातु), एक अदद नथुनी (पीली धातु), एक अदद अंगूठी नग वाली (सफेद धातु), दो अदद मीनी (सफेद धातु), दो अदद पैजनी (सफेद धातु), चार अदद पायल (सफेद धातु) (जिसका कुल अनुमानित कीमत 110000 रुपये) बरामद ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0आ0 धर्मेन्द्र यादव, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0आ0 नीरज त्रिपाठी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment