भारी वाहन के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल एक रेफर

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी/ सोनभद्र विडंमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीराचक पोलवा गांव के बीच में तीन बाइक सवारो को किसी भारी वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया ।जिससे बाइक सवार सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हुए थे ,जिन्हें राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी इलाज हेतु भेजा गया, जहां उपस्थित चिकित्सक द्वारा बताया गया कि राजेश 24 वर्ष पुत्र चिया भुईया ग्राम कोरची का बाय पैर क्षतिग्रस्त व सर पर भी गंभीर चोटे आई हैं ,जिसे प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया ।वहीं राजेश की पत्नी रजवंती उम्र लगभग 22 वर्ष के सर पर गंभीर चोटे लगी हैं बाइक पर बैठे तीसरे युवक को भी आंतरिक चोटे आई हैं जिनका इलाज किया जा रहा ,वही राजेश की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। रजवंती ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरची गांव से अपने मायके बासिन बगरवा जा रहे थे कि सामने से भारी वाहन ने टक्कर मार दिया और हम सब दुर्घटना के शिकार हो गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment