म्योरपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर- मंगलवार को स्थानीय खेल मैदान में शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वल्लित कर किया।इस ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में ब्लॉक के आठो न्याय पंचायतो के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में 50 मीटर,100 मीटर 200 मीटर लम्बी दौड़,ऊची कुद,कबड्डी,
खो- खो,पीटी,योगासन इत्यादि खेलो का आयोजन किया गया जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई ।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चो को अपनी प्रतिभा व कौशल दिखाने का मंच मिलता है।जिससे बच्चे आगे चलकर बडी प्रतियोगिता में अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन करते है।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए खण्ड शिक्षाधिकारी व शिक्षक बधाई के पात्र है।परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ खेल कूद पर भी विशेष घ्यान दिया जा रहा है।खण्ड शिक्षाधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित बच्चे जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।उन्होंने विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ से ब्लॉक में शिक्षकों की कमी की समस्या को बताया और कहा कि कई विद्यालय शिक्षा मित्र और अनुदेशकों के सहारे चलाये जा रहे है। विधायक ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शुषमा सिंह,दुद्दी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,जीतसिंह खरवार,संगीता जायसवाल,गणेश जायसवाल,मोहरलाल खरवार,सुरेंद्र चन्द्रवँशी,सुधीर कुमार,दीपक अग्रहरी सहित अध्यापक एवम अध्यापिकाएं मौजूद रही।कार्यक्रम का संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment