अनियंत्रित बाइक से पेड़ में टकराने से किशोर की मौत

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफ़ाक

बीजपुर/सोनभद्र/थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जरहां निवासी महुअरिया चेतवा मोड पर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई यह देख आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गये और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि किशोर मोटरसाइकिल से चेतवा जा रहा था कि अचानक बाइक और नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे उसे गंभीर अवस्था में धन्वंतरी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार शिवम कुमार 16 वर्ष पुत्र रामजीयावन निवासी चेतवा को सोमवार की रात्रि में एनटीपीसी मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान पति विनोद भारती के मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई के पश्चात किशोर को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment