मोपेड से मवेशी टकराया, पत्नी की मौत,पति घायल

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,,

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी गांव के समीप शनिवार की शाम मोपेड सवार दंपती से मवेशी आकर टकरा गया।हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया जिसका इलाज सीएचसी म्योरपुर में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रासपहरी गांव में मोपेड सवार दंपती से एक मवेशी आकर टकरा गया।हादसे में युनुस कुरैशी (75) पुत्र स्व० युशुफ निवासी रेनुकूट तथा उनकी पत्नी रईशा बानो (65)घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डा० पल्लवी ने रईशा बानों को मृत लाया घोषित कर दिया। बताया गया कि बुजुर्ग दंपति मोपेड वाहन से रेनुकूट से बभनी जा रहे थे कि रासपहरी गांव में अचानक उनके वाहन से एक मवेशी आकर टकरा गया जिससे सड़क पर गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment