रवि सिंह
दुद्धी|कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसे ग्रामीणों की सहायता से स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया|
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रामलखन लोहार पुत्र स्व शोभनाथ निवासी गुलालझरिया आज शुक्रवार को करीब 3 बजे अपने घर से साइकिल से बाजार जाने हेतु निकले ही थे कि एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार रामलखन लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

