गाजे बाजे के साथ अयोध्या पहुचे श्रीराम वैदिक मंत्रोच्चार के बाद हुआ राज्याभिषेक

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर रामलीला स्टेज पर चल रहे श्रीरामलीला मंचन के बारहवा दिन श्रीराम राज्य तिलक का प्रसंग का लीला खेला गया लीला की शुरुवात श्रीराम शोभायात्रा के साथ हुई
अभिमानी अत्याचारी रावण का वध कर माता सीता हनुमान जी सुग्रीव जी लक्ष्मण जी से साथ जैसे ही श्री राम अधोध्या पहुँचते है गांव के लोग अपने अपने दरवाजे पर दीपक जला श्रीराम का स्वागत करते है।श्रीराम की मनमोहक झांकी शोभायात्रा में परिवर्तित हो जाती है शोभायात्रा हनुमान मन्दिर से प्रारम्भ हो पूरा गांव भर्मण करते हुए शोभायात्रा रामलीला स्टेज पहुचा जहाँ हनुमान जी अयोध्या पहुच भरत जी को श्रीराम की आने की सूचना देते है भईया का इंतजार कर रहे भरत जी तुरन्त जा प्रभु के लगे लग जाते है और राज्य पाठ उन्हें सौप देते है भरत जी कहते है 14 वर्षो तक आपका खड़ाऊ इस राज्य गद्दी पर रख यह सेवक राज्य का देख भाल किया है अपना राज्य सम्भाले प्रभु उधर श्रीराम के अयोध्या पहुँचते ही श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नाचते गाते श्रीराम लीला स्टेज पर आते है गांव के संभ्रात लोगो ने मण्डली के छोटे छोटे कलाकरो को माल्यार्पण अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया इस दौरान आये अतिथियो का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष गणेश जायसवाल ने किया।महा प्रबंधक गौरी शंकर सिंह,गणेश जायसवाल,अजय कुमार,ब्यास जी आशीष अग्रहरि,वालेंटियर प्रमुख आलोक अग्रहरि,शुभम अग्रहरि,(मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,सन्दीप अग्रहरि,दीपक अग्रहरि),अंकित,प्रकाश, शनि अग्रहरि,शुभम,श्यामू,रंजन,रामु,आनन्द तिवारी,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment