जुगैल/सोनभद्र भूत प्रेत के चक्कर में 2 हत्या आरोपी को जुगैल पुलिस ने किया गिरफ्तार।। थाना जुगैल क्षेत्रान्तर्गत सुखलाल की हत्या में शामिल 02 नफर फरार वांछित अभियुक्तगण की, की गयी गिरफ्तारी, आलाकतल 01 अदद डण्डा बरामद, भूत-प्रेत के टोटके की शंका में की गयी थी हत्या -**प्रकरण-* अवगत कराना है दिनांक-21.10.2023 को आवेदिका मंती देवी पत्नी सुखलाल केवट निवासिनी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, सोनभद्र द्वारा अपने पति सुखलाल की दिनांक-20.10.2023 को की गई हत्या के संबंध में विपक्षीगण 1.बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट उम्र लगभग 35 वर्ष 2. देवान पुत्र जोखू उम्र लगभग 38 वर्ष 3. जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल उम्र लगभग 55 वर्ष 4.देवरजवा पत्नी जोखू केवट 5. पुतरिया पत्नि विन्दु केवट उम्र लगभग 32 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, के विरुद्ध थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-75/2023 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था तथा इनमें से 1.जोखू 2. पुतरिया तथा प्रकाश में आए ओझा बुद्धन केवट की पूर्व में ही गिरफ्तारी हो चुकी थी तथा उक्त मुकदमा में वांछित 02 नफर अभियुतक्तगण *1.बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट उम्र लगभग 35 वर्ष 2. देवरजवा उर्फ मनघुमनी पत्नी जोखू केवट उम्र लगभग 50 वर्ष* को आज दिनांक 26.10.2023 को समय लगभग प्रातः 6.00 बजे नेवारी वन चौकी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त बिंदु की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बिंदु के घर के पीछे से बरामद किया गया अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट, निवासी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष ।
2. देवरजवा उर्फ मनघुमनी पत्नी जोखू केवट, ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 50 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद डण्डा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 जितेन्द्र यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 राधेमोहन कुशवाहा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 श्रवण कुमार यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
6. का0 दिनेश कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।
7. म0का0 मीना यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ।

