कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रय विक्रय समिति का चुनाव सम्पन्न

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रय विक्रय समिति व्यक्तिगत संचालक का स्थगित चुनाव सम्पन्न हो गया। इस प्रतिष्ठापरक चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। सपा पैनल के अनर्वती देवी, आशिफ आलम तथा आशीष तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया।हाई कोर्ट के आदेश पर हुए चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रही।दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय सिमिति के व्यक्तिगत संचालक के परिणामों की घोषणा शाम करीब साढ़े पांच बजे निर्वाचन अधिकारी ने करते हुए बताया कि व्यक्तिगत संचालक मंडल के 3 पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ जिसमें अनावर्ती देवी को 804 मत तथा आशिफ आलम ऊर्फ राजन को 788 मत तथा आशीष कुमार ऊर्फ विक्की तिवारी को 799 मत प्राप्त हुए जबकि इंदु देवी 299 मत,पंकज कुमार 334 मत तथा राम सुरेश कुशवाहा को 277 मत मिले तो वहीं 40 मत निरस्त किए गए।क्रय विक्रय समिति के प्रतिष्ठापरक चुनाव में सपा पैनल को मिली जीत से सपा समर्थकों में उत्साह देखी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment