दुद्धी मे हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का त्यौहार, हजारों की संख्या मे लोग रहे मौजूद

---Advertisement---

 

* मेला क्षेत्र व जुलूस के साथ चाकचौबंद रही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था *

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित टाउन क्लब मैदान पर विजयदशमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे | मेला क्षेत्र मे भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस के जवानो के साथ महिला पुलिस भी मौजूद रही | धार्मिक मान्यता के अनुसार विजयादशमी के दिन राम और रावण के बीच युद्ध हुआ था और बुराई का प्रतीक रावण का वध हुआ था , जिसे लोग बुराई पर अछाई की जीत के रूप मे मनाते हैं | युद्ध का नजारा देखने के लिए नगर और आसपास के हजारों की संख्या मे लोगों का भीड़ टाउन क्लब मैदान पर एकत्र हुआ था । इस मैदान पर मेले का भी आयोजन किया गया था | जिसे देखने के लिए देर शाम तक लोगों का हुजूम मौजूद था | सूर्यास्त के समय रावण के पुतले में भगवान श्री राम के द्वारा तीर मारा जाता है और दशानंद का अंत हो जाता है। इस बार रावण का पुतला स्थानीय कलाकारों के द्वारा 55 फीट का बनाया गया था | इसको देखने के लिए दूर- दराज से लोग यहां आये हुए थे। राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले मे सूर्यास्त के बाद अग्निबाण से आग लगती है और रावण जलने लगता है। देवी प्रतिमाओं की मौजूदगी होती है। असत्य पर सत्य का विजय प्राप्त होने पर लोगों द्वारा एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। वहीं देर शाम को बाजे गाजे के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शिवाजी तालाब मे किया गया | मेले मे व्यापक व्यवस्था किया गया था | पुलिस की महिला व पुरुष टीम भी लगातार भ्रमण कर के अराजक तत्वों पर नजर बनाए हुए था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment