जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा बाबू के भरोसे समस्याओ से परेशान जनता

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा बाबू के भरोसे समस्याओ से परेशान जनता नगर पंचायत का चक्कर काटने को विवश अनपरा सोनभद्र l सैदव सुर्खियों मे रहने वाले नगर पंचायत अनपरा मे अजब गजब हाल है ताज़ा मामला नगर पंचायत मे अधिशासी अधिकारी के अवकाश से जुडा है जिससे समस्याओ से जूझ रही जनता नगर पंचायत का चक्कर काटने को विवश हैl बताते चले कि अनपरा नगर पंचायत मे अधिशासी अधिकारी के पद पर पदस्थ ऋचा यादव को सर्जरी से नेहरू चिकित्सालय जयंत मे पुत्र पैदा हुआ है l ऐसे हालात मे अधिशासी अधिकारी को चिकित्सको ने आराम की सलाह दी है l परन्तु नगर पंचायत कार्यालय मे ना तो अध्यक्ष बैठ रहे है और ना ही ईओ ऋचा यादव के स्थान पर किसी भी अधिशासी अधिकारी को चार्ज दिया गया है जिससे अनपरा नगर पंचायत बाबू के भरोसे ही चल रही है l जनता साफ सफाई, जन्म, मृत्यु प्रमाण सहित अन्य समस्याओ से जहाँ जूझ रही है वही अध्यक्ष व ईओ का फोन नहीं उठने से जनता नगर पंचायत का चक्कर काटने को विवश है l लोगो का कहना है कि नगर पंचायत मे पहले से ही भरस्टाचार व्याप्त है ऐसे मे किसी भी जिम्मेदार का नगर पंचायत मे ना होना भरस्टाचार को और भी बढ़ावा देगा l सूत्रों की माने तो किसी और अधिशासी अधिकारी को चार्ज ना मिले इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ की साठ गाठ चल रही है ताकि बिना अवकाश ही जैसे तैसे नगर पंचायत चलती रहे क्योंकि नियमानुसार सरकार द्वारा 6 माह का मातृत्व अवकाश वेतन के साथ दिया जाता है इसके वावजूद ऐसी कौन सी बात है कि अवकाश भी नहीं लिया जा रहा है और अवकाश पर भी बताया जा रहा है l चर्चाओ की माने तो16 से 18 अक्टूबर तक मात्र तीन दिन का ही कथित अवकाश लिया गया और अवकाश पर होने के वावजूद भी 16 अक्टूबर को टेंडर शुद्धि पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया l और बिना अवकाश के कार्यालय पर आये बिना ही घर से कार्यालय को संचालित किया जा रहा है जबकि जनता की समस्याओ को दूर करने के नाम पर नगर पंचायत मे पदस्थ बाबू ईओ को छुट्टी पर बता रहा है और अध्यक्ष के स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर स्वयं ही नगर पंचायत का कर्ता धर्ता बन बैठा है l जबकि इस संबंध मे जिले के अधिकारियो को पता ही नहीं है कि नगर पंचायत मे आखिर कौन सा खेल खेला जा रहा है l जो लोगो मे चर्चा का विषय बन गया है मुड़ीसेमर निवासी सूरज भारती का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय मे ना अध्यक्ष बैठ रहे है और ना ही अधिशासी अधिकारी फोन भी कोई नहीं उठाता है जनता नगर पंचायत का चक्कर काटने को विवश है l कोई तो ऐसीराज की बात है जिससे कार्यालय का कामकाज और जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है l लोगो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है l इस सम्बन्ध मे एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि ईओ छुट्टी पर है वह बात कर पता करते है कि वह छुट्टी पर है कि नहीं l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment