दुद्धी में टेंट व्यवसायी के घर में लाखों की हुई चोरी

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी /सोनभद्र| दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनोरा में बीती रात्रि टेंट व्यवसाई अनुज कुमार गुप्ता पुत्र नारद गुप्ता के घर पर चोरों ने लाखों की चोरी के घटना को अंजाम दिया है. जिसमे कई लाख रुपए के आभूषण एवं हजारों रुपए नगद उडाकर चोर चपत कर गए ,पीड़ित व्यक्ति जब सुबह उठा तो देखा कि दरवाजे की कुंडी को ड्रिल कर करके खोला गया व कमरे में घुसकर अलमारी में रखे आभूषण जिसमें सोने का हार लगभग 20 ग्राम ,चेन दो पीस लगभग 10 ग्राम सोने का, कान का झुमका 5 सेट लगभग 40 ग्राम सोने का ,मंगलसूत्र लगभग 8 से 10 ग्राम सोने का, नगद ₹25000, नथिया दो पीस 10 ग्राम सोने का मांग टीका लगभग 5 ग्राम सोने का पायल दो पीस ,चांदी का सहित अन्य सामान चोरी कर साथ उड़ा ले गये |पीड़ित ने दुद्धी कोतवाली को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। और ऐसे शातिर चोरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द उन्हें पकड़े जाने की मांग किया है | सूचना पर पीड़ित के घर पहुँचे कोतवाल नागेश कुमार रघुवंशी ने मुआयना किया |
आपको बताते चले कि बीते दिनों इसी गांव से दो मोटरसाइकिल और एक स्टेशनरी की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया था और रामनगर वार्ड 07 में भी एक घर में लाखों के (जेवर)आभूषण व नगद रुपए भी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था| जिसका खुलासा भी अब तक पुलिस नहीं कर पाई है ,वही चोरों ने फिर गुरुवार की रात्रि टेंट व्यवसायी अनुज कुमार पुत्र नारद गुप्ता ग्राम धनौरा के घर में लाखों रुपये की चोरी कर पुलिस को फिर से अपना कारनामा दिखाया है।वहीं चोरी की लगातार घटना को लेकर आमजन में डर और ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment