चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन ने वार्ड नं 5 मे नाली निर्माण के लिए किया भूमि पूजन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नम्बर 5 मे नाली निर्माण के लिए नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन के द्वारा लाखों रुपए की लागत से होने वाली नाली निर्माण के लिए पूरे विधि विधान से नारियल फोड़ कर भूमि पूजन ‌किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है दीपावली के बाद निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुद्धी कस्बे मे नाली के निर्माण इन स्थान पर नही होने से गंदे पानी के निकासी होने को लेकर लोगों के सामने समस्या खड़ी थी इसका समाधान नाली के निर्माण कार्य होने पर पूरा हो जाएगा। उन्होने कहा कि नगर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न वार्डों मे और कई प्रमुख स्थानो पर कार्य किये जा रहे हैं , और कार्य शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सुंदरीकरण के लिए विशेष लाइट की व्यवस्था सड़क किनारे की गई है जो शीघ्र ही पथ प्रकाश के लिए उपयोगी साबित होगा। इस मौके पर राजेश कुमार जायसवाल ,पंकज कुमार अग्रहरी, सलीम खां, अंकुर जयसवाल, धीरज कुमार जायसवाल सभासद, आनंद कुमार अग्रहरी सभासद प्रतिनिधि के अलावा काफी संख्या मे नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment