सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पटवध में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से शंभू पुत्र मुन्ना खरवार उम्र लगभग 10 वर्ष निवासी पटवध सामान लेकर अपने घर पर जा रहा था वहीं रौग साइड से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बच्चे को गंभीर चोट आई परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तथा चोपन पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

