करमा के सरंगा गांव में कम्पोजिट स्कूल में दबंगो ने शिक्षिकाओं पर हमला, प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

---Advertisement---

करमा/सोनभद्र  के सरंगा गांव में कम्पोजिट स्कूल में दबंगो ने शिक्षिकाओं पर हमला, प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्जकरमा थानां क्षेत्र के सरंगा गांव में मंगलवार दोपहर सरंगा कम्पोजिट स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि स्कूल की अध्यापिकाओं ने एक बच्चे को,चोरी करने को लेकर डांटा तो बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर स्कूल की सहायक अध्यापिका और महिला अनुदेशक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान विद्यालय परिसर में अफरातफरी फैल गई और स्थानीय लोगों और स्टाफ की मदद से किसी तरह दबंग अभिभावकों को स्कूल से बाहर किया गया । इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और करमा थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
यह है पूरा मामला…..
करमा के सरंगा कम्पोजिट स्कूल की सहायक अध्यापिका रानी सिंह ने बताया कि सोमवार को कक्षा सात में पढ़ने वाली एक लड़की का भाई भी स्कूल आया था जिसका इनरोलमेंट स्कूल में नहीं था,उसको जब दूसरे बच्चे की चप्पल चोरी करने पर डांटा गया तो वह गाली देने लगा इसके बाद स्कूल में मौजूद एक शिक्षक ने उसको दो- तीन चांटे मार दिये, इसके बाद वह रोते हुए घर चला गया था,आज मंगलवार सुबह उसी वह बच्चा अपने माता-पिता जो कि लाठी लिए हुए थे और अपनी बहन के साथ आया और हमारी पिटाई शुरू कर दी। लाठी के प्रहार से शिक्षिका रानी सिंह के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं वहीं दूसरी तरफ महिला अनुदेशक अल्पना सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके किस तरह मामला शांत कराया गया, बाद में दोनों महिलाओ का घोरावल सीएचसी में उपचार कराया गया,इसके बाद दोनो शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर करमा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
इसके बाद मंगलवार दोपहर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा सिंह ने इस मामले की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment