दो अनियंत्रित बाइकों की आपस मे हुई टक्कर से एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी ||

---Advertisement---

 

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी स्थित इंडियन बैंक अमवार रोड के पास दो अनियंत्रित बाइकों की आपस मे जोरदार टक्कर हो जाने बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। लोगों द्वारा घायल अवस्था मे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल युवक का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडियन बैंक शाखा अमवार के पास दो बाइकों का आपस मे टक्कर हो गया, जिससे बाइक सवार युवक चन्दु निवासी दुद्धी गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन मे लोगों द्वारा घायल अवस्था मे युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment