मछली पकड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार

---Advertisement---

बग्घा सिंह,बीजपुर(सोनभद्र):रिहंद जलाशय से अवैध तरीके से मछली पकने के आरोप में मत्स्य निरीक्षक की टीम ने सोमवार को दो आरोपियों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार मत्स्य निरीक्षक राकेश कुमार ओझा को सूचना मिली कि बीजपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास रिहंद जलाशय से अवैध तरीके से मछली निकाली जा रही है मत्स्य निरीक्षक ने टीम गठित कर रिहंद जलाशय में नाव के जरिये घेर कर अफरोज शेख पुत्र हकीम शेख,मौजूद शेख पुत्र अरैतल शेख को मौके पर ही पकड़ लिया व उनके कब्जे से एक नाव डोंगी, तीन मछली पकड़ने वाले जाल बरामद कर स्थानीय पुलिस के सपुर्द कर दिया।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही कर दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment