किसान मोर्चा चोपन मण्डल कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र रावर्टसगंज विकास खण्ड क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी ग्रामीण अंचलों समेत सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र 15 ग्राम सभाओं के तमाम किसानों की समस्याओं के मद्देनजर केवटा ग्राम सभा के पंचायत भवन पर सोमवार को किसान मोर्चा चोपन मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में चोपन मण्डल सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में किसान मोर्चा समिति के विस्तार से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा किया ।प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के हित के सम्बंध में चलाए जा रहे नयी योजनाओं के सम्बंध में जिला के उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा व्दारा जानकारी दिया गया।इसी क्रम में संजय केशरी मण्डल अध्यक्ष ने मारकुंडी के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में किसानों के जनहित समस्याओं के सम्बंध में रुबरु कराते हुए बैठक में चर्चा किया। इसी क्रम में सभी किसान मोर्चा के आये हुए पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नरसिंह पटेल, राहुल प्रताप सिंह,सोनू सिंह, आलोक पाण्डेय, राकेश उपाध्याय, सत्यदेव पाण्डेय मारकुंडी सहकारी समिति अध्यक्ष, प्रदीप गिरी,चंदन सिंह, मुकेश पाठक, दिनेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र पटेल,जय प्रकाश यादव, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment