धनौरा गांव में एक ही रात में दो बाइकों पर चोरों ने किया हाथ साफ

---Advertisement---

 

रवि सिंह,,दुद्धी /सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी अजय कुमार पुत्र हीरा प्रसाद के घर के बरामदे में खड़ी एक मोटरसाइकिल संख्या up 64 b 9431 को शुक्रवार की रात्रि चोरों ने चोरी कर लिया। आज शनिवार की तड़के जब वाहन स्वामी ने उठकर बाइक गायब देखा तो सन्न रह गया। उसने गांव में काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला। मोटरसाइकिल स्वामी ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है । वही धनौरा गांव के पिपराही टोला निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र के घर के बाहर खड़ी बाइक पर भी शुक्रवार की रात्रि ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सुबह उठकर जब देखा तो बाइक गायब था। पीड़ित राजेन्द्र ने बताया कि बाइक up 64 AE 5582 गर्जन सिंह निवासी गड़दरवा की है जो कि कुछ दिनों से राजेन्द्र के पास ही था जिसे चोरों ने बीती रात्रि चोरी कर लिया। पीड़ित राजेन्द्र ने भी आज शनिवार को कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बाइक को ढूढने की मांग की है। एक ही रात में गांव में दो बाइकों की चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment