डीएवी रिहंद के छात्र जिला जज द्वारा सम्मानित

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफ़ाक कुरैसी,

बीजपुर/सोनभद्र 
डीएवी रिहंद के छात्र जिला जज द्वारा सम्मानित
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर , ज्ञात हो कि ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’ द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर 2023 से आठ अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता जागरूकता अभियान” के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के लगभग सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की ग्यारहवीं की छात्रा इसिता सिंह को निबंध प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान तथा कक्षा सातवीं का छात्र आयुष कुमार को चित्रकला प्रतियोगिता में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। दोनों विद्यार्थियों को बारह अक्टूबर को सोनभद्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ‘जिला विधिक सेवा प्राधिकरण’ के तत्वावधान में जिला जज अशोक कुमार यादव जी द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने दोनों सफल विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देते हुए आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अंग्रेजी के शिक्षक डी सी शुक्ला एवं चित्रकला के शिक्षक जय सिंह को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके विशेष प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर वरीय शिक्षक डाॅ आर के झा ने कहा कि प्राचार्य श्री राजकुमार के निर्देशन में विद्यालय नित नई उंचाई प्राप्त कर रहा है और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment