सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी मे ” हेमचंद्र विक्रमादित्य उर्फ हेमू ” के राज्याभिषेक दिवस पर रौनियार वैश्य समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन के मौके पर सभा अध्यक्ष डॉक्टर ए के गुप्ता की अध्यक्षता मे आयोजित सभा मे मुख्य अतिथि रौनीयार वैश्य समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद रौनीयार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ” रौनीयार समाज सामूहिक प्रयास से संगठित होकर राजनीति में भागीदारी करे ,बिना सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के समाज का उत्थान अधूरा है l राज्याभिषेक सभा के विशिष्ट अतिथि राजकुमार तरुण ने कहा
कि ” रौनियार परिवार की मजबूती के लिए समाज के लोग मिलकर साथ दें तभी संगठन मजबूत होगा | विशिष्ट अतिथि बैजनाथ प्रसाद ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देश मे समाज की बड़ी आबादी है | अगर हम लोग संगठित हो जाएं तो देश मे रौनियार समाज का महत्वपूर्ण भागीदारी शासन मे होगा l विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा ” हेमचंद विक्रमादित्य उर्फ हेमू का जन्म 2 अक्टूबर 1501 में हुआ l सन 1550 में अंतिम हिंदू शासक हेमचंद्र विक्रमादित्य रहे l सन 1556 को अकबर के साथ युद्ध में वीरगति को अंतिम हिंदू शासक हेमचंद्र विक्रमादित्य युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हुए l ” राजा चंडोल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद ने कहा “जब हम समाज रूपी पेड़ लगाते हैं तो पेड़ में विकास रूपी फल से समाज की भावी पीढ़ी उन्नत होती है, रौनियार एक बौद्धिक सम्यक समाज है जिसे उत्थान के लिए एकजुट होना होगा l वहीं अरुण कुमार ने कहा कि मधुमक्खियों की तरह संगठित होकर समाज मे शहद रूपी मिठास घोलें l इस प्रकार रौनीयार वैश्य समाज के शिवशंकर प्रसाद गुप्ता,प्रेमचंद रामसहायी, दयाशंकर प्रसाद , राजेश कुमार, रमेश कुमार, अयोध्या सहित जनपद एवं गैर जनपद से उपस्थित रौनियार समाज के लोगों द्वारा संबोधित किया गया l कार्यक्रम का प्रारंभ हेमचंद विक्रमादित्य के प्रतिमा पर धूप, अगरबत्ती माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया l आगंतुक आतिथ्य सत्कार के उपरांत माल्यार्पण अंगवस्त्रम कर सम्मान सत्कार किया गया l सभा अध्यक्ष रौनियार वैश्य समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एके गुप्ता ने आगंतुक क्षेत्रीय कमेटी पदाधिकारी गण एवं मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगणों सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया l सभा का संचालन वासुदेव प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया l इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट,लल्लन प्रसाद नंदलाल गुप्ता,सत्येंद्र गुप्ता, हनुमान प्रसाद सहित रौनियार वैश्य समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहें l

