संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता ने लगाई फांसी, परीजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

|दुद्धी / सोनभद्र । विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखोरहा गाँव मे बीती रात्रि एक विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज बुधवार की सुबह होते ही जब परिजनों ने विवाहिता का शव फंदे से लटकता देखा तो सन्न रह गए। मृतका के पति धनुकी ने बताया कि रात्रि में हमलोग खाना पीना खाकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो मेरी पत्नी विमला देवी पत्नी धनुकी भुइयां निवासी बरखोरहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया, और अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है। मृतका के तीन लड़के है। जिनके सिर से माँ का साया उठ गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजमन यादव ने बताया कि मृतका के घर तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर कच्ची पगडण्डी कीचड़ व दलदल युक्त सड़क होने के कारण प्रशासन को अपनी वाहन को एक किलोमीटर पहले ही खड़ा करना पड़ा। वही मृतका के शव को वाहन तक लेजाने में भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बीमार मरीजों व गर्भवती महिलाओं को लेने आई एम्बुलेंस भी लोगों के घरों तक नही पहुँच पाती है | जिससे ग्रामीणों को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment