कर्नल राहुल मिश्रा और मिसेज इंडिया वेस्ट का हुआ भव्य स्वागत

---Advertisement---

बग्घा सिंह
बीजपुर/सोनभद्रडीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के पूर्व छात्र कर्नल राहुल मिश्रा आज सपरिवार डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में पधारे; जहां उनका ढोल नगाड़ों के बीच एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल राहुल मिश्रा का स्काउट ताली के द्वारा स्वागत किया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों को सम्मानित किया। कर्नल राहुल मिश्रा डीएवी विद्यालय पहुंचकर और अपने शिक्षकों से मिलकर अत्यंत भाव विभोर दिखे। 1998 में डीएवी से बारहवीं पास करने के बाद कर्नल राहुल मिश्रा ने मोदीनगर से बीटेक की डिग्री हासिल किया और फिर सीडीएस के माध्यम से सेना में पदाधिकारी बनकर राष्ट्र की सेवा में लग गए। वर्तमान में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में उनकी पोस्टिंग है। उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमती हर्षिता मिश्रा “मिसेज इंडिया वेस्ट 2020” की विनर रही हैं।वो एक मैराथन रनर भी हैं और वर्तमान में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्य कर रही हैं। कर्नल राहुल मिश्रा ने विद्यार्थियों की सभा को संबोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डीएवी बेहतरीन शिक्षा, देशभक्ति एवं अनुशासन के लिए जानी जाती है।आप सभी पूरे मनोयोग से पढ़ें और यदि कोई भी विद्यार्थी सेना में पदाधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है तो मैं उसके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एन सी सी की शुरुआत एक बेहतरीन उपलब्धि है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से प्राचार्य श्री राजकुमार को बधाई दी जिनके अथक प्रयास से एन सी सी की शुरुआत हुई है। उनकी पत्नी श्रीमती हर्षिता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और अपना, अपने परिवार का और विद्यालय का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य श्री राजकुमार ने विद्यालय की ओर से एक मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और अमृतसर से रिहंदनगर आकर विद्यालय के बच्चों में उत्साहवर्धन करने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया । कर्नल राहुल मिश्रा ने भी एक मोमेंटो विद्यालय के प्राचार्य को भेंट किया और विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment