1.2 मीटर चढ़ा कनहर बांध का जलस्तर ,14 फाटक खोले गए

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी| हथिया नक्षत्र में पिछले तीन दिनों से छत्तीसगढ़ में हो रही बरसात से जशपुर से निकली कनहर नदी में जलस्तर में वृद्धि हुई है अमवार में बने कनहर बांध के पानी के जलस्तर में 1.2 मीटर पानी मे बढ़ोतरी हुई है | जो अभी तक के जलस्तर में अधिकतम | बानी के निकास के लिए बांध में बने 16 फाटकों में से 14 फाटक खोल दिये गए है जिससे कनहर नदी में काफी वेग से जल का बहाव देखने को मिल रहा है|सिचाईं विभाग के अवर अभियंता डीके कौशिक ने बताया कि अभी भी छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है अभी नदी के जलस्तर में लगभग एक मीटर की और वृद्धि दर्ज होने की संभावना है | गत दिनों एक माह पूर्व बांध में अधिकतम जलस्तर 52.7 मीटर बना था | जो इस रिकार्ड को तोड़ते हुए मंगलवार की सुबह 10 बजे 253.9 मी पैमाने पर नापा गया|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment