सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर-सोनभद्र। सोमवार को बारिश के बीच भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का म्योरपुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान कस्बे में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज परिसर में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा यह मेरा घर मंडल है इसी मंगल से मुझे पहचान मिला है कार्यकर्ता ही भाजपा पार्टी के रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा मेरा प्रथम लक्ष्य है इसमें कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचेगा इन्हीं के सहारे भाजपा आज अर्श पर है।
इस दौरान सोना बच्चा अग्रहरि मानसिंह गोड़, मोहनलाल खरवार अमरकेश सिंह शशांक अग्रहरि दीपक सिंह गणेश जायसवाल लालता जायसवाल जितेंद्र अग्रहरि आशीष अग्रहरी सुजीत कुमार अग्रहरि दीपक अग्रहरि संचालन करता विष्णु कांत दुबे रहे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

