सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे भाजपा के नए जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह – जगह रोक कर भव्य स्वागत करते हुए फूल – मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए कई जगह गेट भी बनाए थे | स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने रिबन काटकर दुद्धी मे बने मल्टी स्पेशलिटी नोवा हास्पिटल का शुभारंभ किया | इससे पूर्व अस्पताल के प्रबंधक डॉ मिथिलेश कुमार ने भी मुख्यातिथि का स्वागत व अभिनंदन किया और आभार जताया| इसके पूर्व प्रेरणा फाउंडेशन अस्पताल में पहुंचे वहां पर मरीजों को फल ब्रेड आदि अपने हांथों दिया । प्रेरणा फाउंडेशन के प्रबंधक बनारसी शाह और सचिव अभिषेक जायसवाल ने जिलाध्यक्ष को आभार जताते हुए मोमेंटो भेंट किया। तत्पश्चात ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख रंजन मणि, सेवानिवृत्ति जिला जज राजन चौधरी, खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ,एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा के अलावा भाजपा
कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह देखते बन रहा है | उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा क्षेत्र मे विकास कार्य विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं क्षेत्र के विकास मे कहीं से कोई कमी नहीं आने दिया जाएगा। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी मे कार्यकर्ता अभी से लग जांए | शासन की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और शासन की योजनाओं से क्षेत्र के गरीब आदिवासी जनता को हर स्तर पर लाभ दिलाए । इस मौके पर नपं अध्यक्ष कमलेश मोहन , रामनरेश पासवान, मनोज सिंह उर्फ बबलू ,सत्यनारायण सिंह, दिनेश अग्रहरि , संतोष जायसवाल ,जवाहर लाल अग्रहरी , रविन्द्र जायसवाल , डॉ० विनय, सोनाबच्चा अग्रहरी, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडे, दिनेश आढ़ती ,पंकज जायसवाल , नीरज जायसवाल , डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया पूर्व चेयरमैन दुद्धी गोपाल दास जायसवाल, राजकुमार अग्रहरी ,अमरनाथ जयसवाल ,विनय कुमार, कमलेश सिंह कमल, श्रवण कुमार,कमल कुमार कानू, सुरेंद्र अग्रहरी ,संजू तिवारी ,गोरखनाथ अग्रहरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे |

