रेणुकूट ज़िले में वीएचपी की विशाल शौर्य यात्रा संपन्न

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनुकूट/सोनभद्र।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शक्तिनगर से वाराणसी तक 1947 के बाद वीर शहीदों की याद में पहली बार ये यात्रा निकाली गयी थी जो ज्वालामुखी मंदिर- शक्तिनगर से प्रारंभ हो कर रेनुकूट होते हुये अगले ज़िले के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का प्रारम्भ हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद बीजेपी के ज़िलाअध्यक्ष नंदलाल गुप्ता , प्बजरंग दल प्रांत संयोजक सत्यप्रताप और विभाग संघटन मंत्री नितिन द्वारा शक्तिनगर ज्वाला देवी मंदिर से किया गया। यात्रा के मध्य अनपरा में बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के सी जैन द्वारा रथ की आरती उतारी गई और संतों का पूजा किया गया।यात्रा के दौरान रेनुकूट गाँधी मैदान में एक विशाल शौर्य जागरण सभा का आयोजन किया गया ।जिसमें विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के लोगो ने भाग लिया और वीर शहीदों को याद किया गया,उनके द्वारा मुगलो और ब्रिटिश काल को आक्रांता बताते हुए उस काल को भी गुलामी काल बताया गया,और वीर शहीदों के शौर्य गाथा के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि 22 जनवरी को राममंदिर का शिलान्यास होना भी तय हुआ है,जिसने सभी को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचना हैं। इस यात्रा के दौरान ज़िले के आठों प्रखंडो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
शौर्य जागरण यात्रा 30 सितंबर से ज्वालामुखी मंदिर शक्तिनगर सोनभद्र से सूरू हो कर चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, कुंडा, अमेठी, सुल्तानपुर, मछलीशहर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर होते हुए 10 अक्टूबर को काशी पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
इस सभा का संचालन यात्रा प्रमुख मनोज सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज़िलाअध्यक्ष गोपाल सिंह के द्वारा दिया गया।यात्रा में प्रमुख रूप से प्रांत सह समरसता प्रमुख राजेश जी, ज़िला संघटन मंत्री उमकान्त जी,ज़िला गौरक्षा प्रमुख विजय जी,सीमा उपाध्याय जी कमल सिंह जी,बसंत पासवान जी,वीर बहादुर जी, वीरेंद्र सोनी , संदीप ,ज्वाला देवी के मुख्य पुजारी स्लोकी मिश्रा , सोनभद्र से पधारे ध्यानानंद जी महाराज उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment