‘अल्फा लैब’ का दुद्धी में हुआ शुभारम्भ दुद्धी में कलेक्शन सेंटर खुलने से लोगों में हर्ष ,

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी/ सोनभद्र)
दुद्धी कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वरिष्ठ अधिवक्ता भागीरथ प्रसाद गुप्ता के मकान में रेनुकूट में कई वर्षों से संचालित डिजिटल आधुनिक मशीनों से बनी लैब ‘ *अल्फा लैब* ‘ का कलेक्शन सेंटर का हुआ शुभारंभ ,आज शनिवार को दुद्धी क़स्बे में अब खून, यूरिन ,मल, थायराइड ,डेंगू सहित अन्य गंभीर बीमारियों संबंधी सभी प्रकार की जांचों के लिए मरीज का सैम्पल कलेक्ट किया जाएगा और दो से तीन घंटो में गुणवत्तापरक रिपोर्ट मरीज़ो व तीमारदारों को उपलब्ध होगी।जिससे मरीज़ो की बीमारी का सटीक व सही तरीके से उपचार चिकित्सको द्वारा किया जा सकेगा| लैब का यह कलेक्शन सेंटर सीपीएस स्कूल के बगल में खोला गया है । सरकारी अस्पताल के मरीजों को अब अस्पताल से दूर खून जांच करने नहीं जाना पड़ेगा।
अब यहां दुद्धी में झोलाछापों के पैथलॉजी सेंटर में मिलने वाली उलूल जुलूल रिपोर्ट से गरीब आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी|शुभारंभ के मौके पर लैब के डायरेक्टर मो0 मुस्तफा ने बताया कि यहां उचित शुल्क पर विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए सैम्पल कलेक्शन होगा और उसकी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द मुहैया कराया जाएगा | यहां के लोगों की मांग थी ,कि यहां अल्फा लैब का कलेक्शन सेंटर खोला जाए ,जिस पर मैंने यहां कलेक्शन सेंटर खोलने का निर्णय लिया, जिसका शुभारम्भ हुआ है ,लैब का शुभारंभ मौलाना सईद अनवर ,हाफिज तौहीद ने किया | इस मौके पर जामा मस्जिद सदर कल्लन खान , मो0 हासिम ,जबी खाँ, इब्राहिम खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment