सेराजुल हुदा |
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत घिवही गाँव निवासी 15 वर्षीय एक बालक सर्पदंश का शिकार हो गया । जिसका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र रामदुलार, उम्र 15 वर्ष, निवासी घिवही, किसी कार्य से बाजार गया था, वापस अपने घर आते समय रास्ते मे एक सर्प ने बालक के पैर मे डस लिया । परिजनों को जानकारी होते ही आनन फानन में ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा ईलाज जारी है।

