पैग़ंबर-ए-इस्लाम की जन्मदिवस की खुशी में  ईद मिलादुन्नबी पर जलूस निकला

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर सोनभद्र/पैग़ंबर-ए-इस्लाम की जन्मदिवस की खुशी में  मनाई जाने वाली ईद मिलादुन्नबी पर गुरुवार को शान से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस में शामिल लोग हाथों में इस्लामी झंडे लेकर और पैगंबर;ए-इस्लाम की शान में नात(कविता) पढ़ते चल रहे थे।
जुलूस में या रसूल अल्लाह के नारे लगाए जा रहे थे। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया उसमें शामिल होने वालों की संख्या में भी वृद्धि होती गई। जुलूस ए मोहम्मदी अपने परंपरागत रास्तों से होकर गुज़रा।: पैग़ंबर-ए- इस्लाम के जन्मदिवस की खुशी में हर वर्ष जमीयत उलमा जुलूस-ए निकालती है।यह जुलूस नूरिया मोहल्ला से होके से शुरू होता है, विभिन्न बीजपुर मार्केट से थाना होकर जामा मस्जिद शांति नगर पहुंचता है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस में सबसे आगे गुलशन ने राजा कमेटी उलेमा के सदस्य थे ।उनके पीछे झंडे लेकर तंजीमें चल रही थी। जुलूस में शामिल लोग लाउडस्पीकर पर पैगंबर-ए- इस्लाम शान बयान करते चल रहे थे। जुलूस के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टेज बनाए गए ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment