*बी पैक सदस्यता को लेकर हुई किसान गोष्ठी*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र राबट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत सहकारी समिति मारकुंडी पर बी पैक सदस्यता को लेकर बैठक की गई जिसमें मुख्य अतिथ के रूप में सहकारिता बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल सोनभद्र मिर्जापुर पहुंचे तथा किसानों को बी पैक की सदस्यता दिलाई पटेल की अध्यक्षता में काफी किसानों ने बी पैक की सदस्यता ली एवं उनको समिति द्वारा मिलने वाले लाभों और योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया साथ में कार्यक्रम में पहुंचे जिला सहकारिता बैंक डायरेक्टर बलदेव सिंह बैंक डायरेक्टर संतोष बैसवार आलोपी अग्रवाल अवधेश पटेल एवं क्रय विक्रय के अध्यक्ष शंभू नारायण आदि लोगों ने अपने उद्बोधन में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं एवं तीन परसेंट ब्याज पर मिलने वाले ऋण के बारे में जानकारी दी जिससे किसान लघु उद्योग एवं कृषि संबंधी व्यवसाय करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव पांडे ने किया संचालन तेजवंत पांडेय और विकास चौबे ने किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा अंग वस्त्र भेट किए गए व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा समिति के सदस्यों को माल्यार्पण तथा नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया इस मौके पर चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह , मुरली दत्त पाठक, मीनू चौबे, विमलेश मौर्य ,सुनील पाठक, मनीष सिंह केवटा ग्राम प्रधान सुरेंद्र देव पांडे सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे तत्पश्चात डायरेक्टर जगदीश सिंह पटेल का कार्यक्रम पटवध योगेंद्र बहादुर सिंह के घर पर भी रहा जहां उनको अंग वस्त्र भेट किया गया तथा किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment