वन बिभाग ने करवाई मुनादी, 30 सितंबर तक हटा लें अवैध कब्जे अन्यथा 3 अक्टूबर को चलेगा बुलडोजर

---Advertisement---

बग्घा सिंह ,

बीजपुर(सोनभद्र):जरहा वन रेंज अंतर्गत बीजपुर रेणुकूट बस मार्ग के उत्तर व दक्षिण पटरी के वन भूमि पर कब्ज़े को मुक्त कराने की मुहिम फोर्स न मिलने तथा कब्जाधारियों द्वारा भवनों को खाली न करने के कारण विभाग को स्थागित करनी पड़ी।
सोमवार को वन विभाग द्वारा मुनादी करा कर वन भूमि को आगामी 30 सितम्बर तक खाली करने की चेतावनी दी गयी है अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्ज़ा न हटाने की स्थिति में आगामी 3 अक्टूबर को बल पूवर्क वन भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गयी है इस स्थिति में मकानों, दुकानों,भवनों को तोड़ने का खर्चा भी कब्जाधारियों से वसूल करने की बात कही गयी है।रेंजर जरहा राजेश सिंह ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर को वन भूमि को हर हाल में कब्जा मुक्त करा लिया जाएगा उधर वन विभाग के कदम से क्षेत्रीय लोगो मे हड़कंप मचा हुआ है लोगो मे तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चले कि इससे पूर्व भी दो बार वन विभाग उक्त वन भूमि को खाली करने की चेतावनी दे चुका है लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से वन विभाग को कार्यवाही स्थागित करनी पड़ी थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment