भारी मात्रा में कत्थे की लकड़ी लदी पिकअप जब्त ।।

---Advertisement---

बग्घा सिंह

बीजपुर ( सोनभद्र ) वन विभाग की टीम ने रविवार की रात्रि की जरहां वन रेंज अंतर्गत सेवकामोड से भारी मात्रा में कत्थे की लकड़ी से लदी एक पिकअप वैन जब्त किया है । आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी माफिया उक्त लकड़ी को सोनभद्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ प्रांत में सप्लाई करने की फिराक में थे । वन कर्मियों ने पिकअप सहित उसमे लदी 73 बोटा लकडी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है ।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि वन क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह अपने मातहतो के साथ वन सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर थे तभी सेवका मोड़ के अंदर पिंडारी गांव से एक पिकअप गाड़ी आती दिखी, वन कर्मियों को कुछ शक हुआ तो गाड़ी को रुकवा लिया गाड़ी तिरपाल से ढकी हुयी थी सबसे ऊपर दिखाने के लिए 6 बोरी मक्का लोड था वन कर्मियों ने पिकअप चालक से तिरपाल के नीचे दिखाने को कहा तो वो हीलाहवाली करने लगा । वन कर्मियों ने गाड़ी का तिरपाल हटाया तो उसमें 73 बोटा कत्था की लकड़ी देख भौचक रह गए । गाड़ी में बैठे चालक से जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि ये लकड़ी पिकअप के आगे चल रही कार में सवार ओबरा निवासी सुनील दास की है इतना सुनते ही वन कर्मियों ने उक्त कार का पीछा कर सुनील दास को पकड़ना चाहा तो वो कार लेकर फरार हो गया। वन कर्मियों ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर बीजपुर स्थित जायका कालोनी में खड़ा कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिया ।
इस बाबत जरहा वन रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि उक्त लकड़ी पिंडारी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान दीनानाथ जायसवाल के घर से पिकअप में लोड की गयी थी। दीनानाथ जायसवाल ने उक्त लकड़ी को ओबरा निवासी सुनील दास के हाथों बेच दिया था फिलहाल पिकअप चालक अजय कुमार पुत्र बन्धुराम व पिकअप मालिक सोनू पुत्र वीरेंद्र निवासी मझौली दुद्धी को गिरफ्तार कर लिया गया है वही मुख्य आरोपी दीनानाथ जायसवाल निवासी पिंडारी व सुनील दास पुत्र अज्ञात निवासी ओबरा के ऊपर वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment